+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

जम्मू-कश्मीर से पलायन:गैर-कश्मीरियों पर आतंकी हमलों के बाद बदला माहौल, मजदूरों ने बताया वहां हालात डरावने

www,danik bhaskar.com | 18-Oct-2021
  जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से बाहरी लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। आतंकी यहां खासतौर से गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। रविवार को ही आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलगाम में बिहार के 3 लोगों को गोली मार दी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। कुलगांव के लारन गंजीपोरा एरिया म ...

news

 

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से बाहरी लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। आतंकी यहां खासतौर से गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। रविवार को ही आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलगाम में बिहार के 3 लोगों को गोली मार दी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। कुलगांव के लारन गंजीपोरा एरिया में जिन्हें गोली मारी गई, वे सभी मजदूर थे।

इससे पहले, शनिवार को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बिहार के एक हॉकर को गोली मार दी थी। गंभीर स्थिति में उसे श्रीनगर के SMHS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए व्यक्ति का नाम अरविंद कुमार साह था। वह बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और रेहड़ी लगाकर पानी पुरी बेचता था। दूसरी घटना में आतंकियों ने शनिवार को ही पुलवामा में सगीर अहमद नाम के शख्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। UP का रहने वाला सगीर कारपेंटर था।

हमले की खबरों से डरे कश्मीर के प्रवासी मजदूर
ऐसे माहौल में प्रवासी मजदूर जम्मू-कश्मीर छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं। भारी संख्या में बाहरी मजदूरों के कश्मीर छोड़ने की खबर है। इन लोगों का कहना है कि मजदूरों पर जानलेवा हमले की खबरों से वे डर गए हैं। उन्हें यहां पर रहना सुरक्षित नहीं लग रहा है। कई प्रवासी मजदूर दीवाली पर घर जाने वाले थे, लेकिन हिंसा की वजह से त्योहार से पहले ही यहां से निकल रहे हैं।