+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

MP में 24 घंटे में 13 कोरोना पॉजिटिव:जबलपुर में करीब एक महीने बाद एक साथ 5 नए संक्रमित, भोपाल-इंदौर में 3-3 केस, प्रदेश में 5 दिन में 56 मामले

WWW.BHASKER.COM | 16-Aug-2021
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 13 संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर में 5 संक्रमित मिले हैं। भोपाल-इंदौर से 3-3 मामले सामने आए हैं। दो दूसरे जिले से हैं। जबलपुर में करीब एक महीने बाद एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले शुक्रवार को भोपाल ...

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 13 संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर में 5 संक्रमित मिले हैं। भोपाल-इंदौर से 3-3 मामले सामने आए हैं। दो दूसरे जिले से हैं। जबलपुर में करीब एक महीने बाद एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले शुक्रवार को भोपाल में भी 5 संक्रमित मिले।

news

प्रदेश में पांच दिनों में अलग-अलग जिलों में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 41 मामले मिले हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 14 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 13 और जबलपुर में 9 मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौाहान और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कई मंच से तीसरी लहर की तैयारी को लेकर जानकारी दे चुके हैं। साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर चुके हैं।

प्रदेश में अभी 104 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 98.65% और पॉजिटिविटी रेट 0.01% है। प्रदेश में शुक्रवार को 77,485 लोगों की कोरोना की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 7 लाख 92 हजार 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7 लाख 81 हजार 407 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 514 की मौत हो चुकी है।