+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

पूर्वी मोर्चे पर चीन की घेराबंदी:अंबाला के बाद राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन बंगाल के हाशिमारा बेस पर तैनात होगी, फ्रांस में ट्रेनिंग ले रहे पायलट

www.bhasker.com | 12-Mar-2021
हरियाणा के अंबाला के बाद अब पश्चिम बंगाल के हाशिमारा बेस पर राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन तैनात होगी। वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, इसी साल अप्रैल महीने तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्रांस में पायलटों की ट्रेनिंग भी लगभग उसी समय पूरी होगी। हाशिमारा बेस उत्तर बंगाल में चीन-भूटान ट्राइजंक्शन के कर ...

हरियाणा के अंबाला के बाद अब पश्चिम बंगाल के हाशिमारा बेस पर राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन तैनात होगी। वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, इसी साल अप्रैल महीने तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्रांस में पायलटों की ट्रेनिंग भी लगभग उसी समय पूरी होगी। हाशिमारा बेस उत्तर बंगाल में चीन-भूटान ट्राइजंक्शन के करीब है।

newsराफेल की डील और भारत में डिलीवरी
भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 59 हजार करोड़ रुपए में 36 राफेल जेट की डील की थी। इनमें 30 फाइटर जेट और 6 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट होंगे। ट्रेनर जेट्स टू सीटर होंगे और इनमें भी फाइटर जेट जैसे सभी फीचर होंगे। भारत को जुलाई के आखिर में 5 राफेल फाइटर जेट्स का पहला बैच मिला।

27 जुलाई को 7 भारतीय पायलट्स ने राफेल लेकर फ्रांस से उड़ान भरी और 7,000 किमी का सफर तय कर 29 जुलाई को भारत पहुंचे थे। 2019 में दशहरे पर राफेल भारत को सौंपे गए थे, तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में हिंदू रीति रिवाज से शस्त्र पूजा करते हुए राफेल पर ‘ओम’ बनाकर नारियल चढ़ाया और धागा बांधा था। इस पूजा पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए थे।

अब तक 11 राफेल भारत आए
भारत को जुलाई के आखिर में 5 राफेल फाइटर जेट्स का पहला बैच मिला था। दूसरी खेप में 3 नवंबर को 3 और तीसरी खेप में 27 जनवरी को 3 राफेल विमान भारत आए।अब तक 11 जेट भारत आ चुके हैं। मार्च तक 6 और विमान भारत को मिल जाएंगे। ऐसे में इसकी कुल संख्या 17 हो जाएगी। यह जानकारी राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में दी थी। उन्होंने बताया था कि अप्रैल 2022 तक भारत को पूरे राफेल मिल जाएंगे।


17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल हुए राफेल
पिछले साल 10 सितंबर को राफेल फाइटर जेट की अम्बाला स्थित 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन में औपचारिक एंट्री हुई थी। यह दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। 17 साल बाद देश के रक्षा मंत्री अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर किसी बड़े समारोह में शामिल हुए। इससे पहले अगस्त 2003 में एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस यहां पहुंचे थे।

17 साल पहले जॉर्ज फर्नांडिस ने अंबाला में मिग-21 उड़ाया था
अगस्त 2003 में तब रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस ने 73 की उम्र में मिग-21 बाइसन में उड़ान भरी थी। उस वक्त मिग-21 हादसों में लगातार पायलटों की मौत की होने की वजह से सरकार पर सवाल उठने लगे थे। इन विमानों को 'फ्लाइंग कोफिन' तक कहा जाने लगा था।

अम्बाला में तब मिग-21 की कोबरा स्क्वाड्रन तैनात थी। जॉर्ज फर्नांडिस ने कोबरा स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एन हरीश के साथ उड़ान भरी थी। करीब 25 मिनट की उड़ान के बाद उन्होंने इस विमान की जबरदस्त तारीफ करते हुए इसे रियल फाइटिंग मशीन बताया था।