+91 78698-14684
info@rsagriculture.in
New collection, Now live!

भोपाल में पारा 37 डिग्री:12 साल बाद मार्च के पहले सप्ताह का सबसे गरम दिन रहा गुरुवार

www.bhasker.com | 05-Mar-2021
12 साल बाद मार्च के पहले हफ्ते का यह सबसे गर्म दिन गर्मी की शुरुआत हाे गई है। गुरुवार काे भाेपाल में इसके तेवर अलग ही दिखे। पारा 37.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जाे कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 12 साल बाद मार्च के पहले हफ्ते का यह सबसे गर्म दिन रहा। इससे पह ...

12 साल बाद मार्च के पहले हफ्ते का यह सबसे गर्म दिन

newsगर्मी की शुरुआत हाे गई है। गुरुवार काे भाेपाल में इसके तेवर अलग ही दिखे। पारा 37.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जाे कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 12 साल बाद मार्च के पहले हफ्ते का यह सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 3 मार्च 2009 को पारा 38.3 डिग्री था। तपिश के कारण सुबह से ही पारे की चाल बहुत तेज रही। सुबह 8:30 बजे यह 20 डिग्री था। दोपहर बाद तो तपिश और बढ़ गई थी।

ऑफिस के कारण शाम 6:00 बजे भी पारा 34 डिग्री पर बना हुआ था। ड्यूटी ऑफिसर डॉ. जी डी मिश्रा के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी से बदलकर पश्चिमी हो गया था। वहां से आई सुखी एवं गर्म हवा के कारण तापमान में इजाफा हुआ।

9 घंटे में 21.4 डिग्री के ऊपर : सीजन के सबसे गर्म दिन गुरुवार को धूप का तीखापन भी सबसे ज्यादा था। इस कारण सुबह 5:30 से दोपहर 2:30 बजे तक 9 घंटे में तापमान में इस सीजन में सबसे ज्यादा 21.4 डिग्री का इजाफा हुआ।

रात में भी 0.9 डिग्री बढ़ गया : रात का तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे इसमें भी 0.9 डिग्री का इजाफा हुआ।